**How to Start a YouTube Channel In 2026 | Start Like This! 🚀 — Transcript & SRT | SozAI**
Source: https://sozai.app/transcript/how-to-start-a-youtube-channel-in-2026-start-like-thi-transcript/

Answers

## Questions about this video

2026 में YouTube चैनल शुरू करने के लिए यह वीडियो किन तीन मुख्य स्तरों में यात्रा को विभाजित करता है?

यह वीडियो YouTube यात्रा को तीन मुख्य स्तरों में विभाजित करता है: स्टार्ट, बेटर और स्मार्ट। यह आपको यह समझने में मदद करेगा कि आप किस स्तर पर हैं और अगले स्तर पर जाने के लिए आपको क्या कदम उठाने होंगे।

'स्टार्ट' स्तर पर एक नए यूट्यूबर को किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

'स्टार्ट' स्तर पर, एक नए यूट्यूबर को कम सोचने और अधिक अपलोड करने पर ध्यान देना चाहिए। इस स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी पहली 10 से 20 वीडियो प्रकाशित करें, विभिन्न विषयों और शैलियों को आजमाएं, और YouTube के मूल सिद्धांतों को समझें।

'स्टार्ट' स्तर पर नीश (Niche) चुनने के बारे में वीडियो क्या सलाह देता है?

'स्टार्ट' स्तर पर, वीडियो सलाह देता है कि आपको किसी एक नीश या कैटेगरी पर अटकने की जरूरत नहीं है। आप बाद में नीश तय कर सकते हैं जब आपको यह अंदाजा हो जाए कि आप किन विषयों पर स्वाभाविक रूप से बोल पा रहे हैं, किन वीडियो को बनाने में आपको मजा आ रहा है, और किन फॉर्मेट को ज्यादा प्रतिक्रिया मिल रही है।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00

Speaker A

अगर तुम काफी टाइम से सोच रहे हो कि यार YouTube चैनल स्टार्ट करना है।

00:03

Speaker A

पर समझ नहीं आ रहा कहां से करूं।

00:06

Speaker A

तो यह वीडियो तुम्हारे लिए है।

00:08

Speaker A

नीश क्या रखूं, किस टॉपिक पे बोलूं?

00:10

Speaker A

सिर्फ फोन से चलेगा या कैमरा चाहिए?

00:13

Speaker A

जॉब, कॉलेज या बिजनेस के साथ टाइम कैसे निकालूं और इतने सारे यूट्यूबर्स के बीच में मैं खुद को कैसे अलग दिखाऊं?

00:17

Speaker A

यह सब मैं इस वीडियो के अंदर तुम्हें क्लियर करूंगा।

00:20

Speaker A

स्टेप बाय स्टेप रास्ता दूंगा जिससे तुम 2026 में अपना YouTube चैनल कॉन्फिडेंटली स्टार्ट कर सकते हो।

00:26

Speaker A

फिर चाहे तुम कंप्लीटली बिगिनर हो, YouTube का वाइब ही ना जानते हो।

00:29

Speaker A

चाहे तुम्हारे पास सिर्फ फोन हो और चाहे तुम दिन भर बिजी रहते हो अपनी पढ़ाई या अपने काम में।

00:34

Speaker A

तो सबसे पहले हम तीन सिंपल लेवल्स में तुम्हारी पूरी YouTube जर्नी को ब्रेक डाउन करेंगे।

00:39

Speaker A

स्टार्ट, बेटर और स्मार्ट।

00:41

Speaker A

इससे तुम्हें पता चले कि तुम अभी किस लेवल पे हो और नेक्स्ट लेवल पे जाने के लिए तुम्हें एग्जैक्टली क्या स्टेप लेने होंगे।

00:46

Speaker A

अब अगर तुम ओवरथिंकिंग की वजह से अभी तक सिर्फ YouTube वीडियोस देख रहे हो और खुद एक भी वीडियो अपलोड नहीं की।

00:51

Speaker A

तो इस वीडियो को एंड तक जरूर देखना।

00:54

Speaker A

क्योंकि अब कंफ्यूज रहने का टाइम चला गया और शुरू करने का टाइम आ गया।

00:58

Speaker A

तो सबसे पहले हम लोग बात करते हैं लेवल वन की जिसका नाम है स्टार्ट अगर तुम्हारे चैनल पे अभी 0 से 100 सब्सक्राइबर्स के बीच में है या तुमने अभी तक एक भी वीडियो अपलोड नहीं की तो हम अभी इसी स्टेज पे हैं जिसका नाम है स्टार्ट लेवल।

01:41

Speaker A

इस स्टेज का सिर्फ सिंपल सा गोल है सोचना कम, अपलोड ज्यादा।

01:55

Speaker A

यहां लोग सबसे ज्यादा अटक जाते हैं क्योंकि स्टार्ट करने से पहले ही हजार सवाल आ जाते हैं।

02:00

Speaker A

परफेक्ट कैटेगरी क्या होगी, इंट्रो कैसे बोलूं, थंबनेल कैसा हो, एडिटिंग सिनेमैटिक होनी चाहिए या सिंपल होनी चाहिए, पहले लॉन्ग फॉर्म कंटेंट बनाऊं या फिर शॉर्ट फॉर्म कंटेंट बनाऊं।

02:09

Speaker A

रियलिटी यह है कि स्टार्ट लेवल पे यह सब सेकेंडरी चीजें हैं, सबसे इंपोर्टेंट चीज है सिर्फ इतनी कि तुम अपने पहले 10 से 20 वीडियो किसी ना किसी तरह पब्लिश करो।

02:18

Speaker A

इस स्टेज पे तुम अलग-अलग टॉपिक्स ट्राई कर सकते हो, डिफरेंट स्टाइल टेस्ट कर सकते हो, फेस कैम हो गए, बी रोल हो गए, ज्यादा स्क्रीन रिकॉर्डिंग हो गई, स्टोरी टेलिंग।

02:28

Speaker A

जो भी तुम ट्राई करना चाहो वो ट्राई कर सकते हो।

02:33

Speaker A

तुम्हारा काम यहां सिर्फ इतना है कि तुम YouTube के और यूट्यूबर बनने के बेसिक्स समझो।

02:38

Speaker A

कैमरा ऑन करना, रिकॉर्ड बटन दबाना, अपनी आवाज और अपने फेस से कंफर्टेबल होना।

02:43

Speaker A

बेसिक एडिटिंग सीखना, थंबनेल और टाइटल के डिफरेंट-डिफरेंट कॉम्बिनेशन टेस्ट करना।

02:49

Speaker A

यहां तुम्हें एक ही नीश या एक ही कैटेगरी पे अटकने की अटके रहने की जरूरत नहीं है।

02:55

Speaker A

नीश तुम बाद में भी डिसाइड कर सकते हो जब तुम्हें थोड़ा आईडिया हो जाए कि कौन से टॉपिक पे तुम ज्यादा नेचुरली बोल पा रहे हो।

03:02

Speaker A

कौन सी वीडियोस तुम्हें बनाने में मजा आ रहा है और कौन से फॉर्मेट में ज्यादा रिस्पांस मिल रहा है।

03:07

Speaker A

स्टार्ट लेवल पे तुम ऐसे सोचो जैसे जिम का पहला महीना।

03:12

Speaker A

पहले ही दिन से कोई परफेक्ट वर्कआउट, डाइट या सप्लीमेंट नहीं जानता।

03:17

Speaker A

पहले महीने का गोल सिर्फ इतना होता है कि जिम जाने की हैबिट बन जाए।

03:22

Speaker A

वैसे ही हमारा YouTube पे लेवल वन स्टार्ट का गोल है हैबिट बनाना।

03:28

Speaker A

हफ्ते में कम से कम एक या दो वीडियोस निकालना।

03:32

Speaker A

इस लेवल पे अगर तुम परफेक्ट वीडियो बनाने की कोशिश करोगे तो एक वीडियो पे दो से तीन हफ्ते लग जाएंगे।

03:38

Speaker A

और फिर तुम खुद ही बोर हो जाओगे।

03:40

Speaker A

इसलिए इस लेवल पे परफेक्ट प्लान या परफेक्ट वीडियो बनाने से ज्यादा इंपोर्टेंट है कि तुम अभी सिर्फ वीडियो बनाओ।

03:46

Speaker A

और अगर तुम वीडियो बनाना शुरू करने वाले हो और बेहतर वीडियो बनाना चाहते हो।

03:52

Speaker A

YouTube पे ग्रो करना चाहते हो।

03:55

Speaker A

तो इस चैनल को जरूर सब्सक्राइब कर दो।

03:58

Speaker A

क्योंकि मैं ऐसे ही YouTube से रिलेटेड वीडियो हर हफ्ते इस चैनल पे डालता हूं।

04:04

Speaker A

तो अगर तुम सीखना और ग्रो करना चाहते हो तो सब्सक्राइब।

04:08

Speaker A

अब चलते हैं लेवल टू की तरफ जिसका नाम है बेटर।

04:12

Speaker A

यहां तुम ऑलरेडी स्टार्ट लेवल क्रॉस कर चुके हो।

04:17

Speaker A

तुमने कुछ वीडियोस अपलोड किए हैं।

04:21

Speaker A

कैमरा ऑन करने का डर कुछ हद तक कम हो गया है।

04:25

Speaker A

बेसिक एडिटिंग आ चुकी है और अब तुम सोच रहे हो अपनी वीडियोस को नेक्स्ट लेवल पे कैसे ले जाऊं।

04:30

Speaker A

लेवल टू का सिंपल गोल है हर नेक्स्ट वीडियो को पिछली वाली वीडियो से थोड़ा बेटर बनाना।

04:35

Speaker A

इस स्टेज पे तुम दो चीजों पे फोकस करते हो, पहली चीज क्लैरिटी, दूसरी चीज समझ।

04:40

Speaker A

क्लैरिटी का मतलब है आवाज साफ आ रही है या नहीं आ रही है।

04:44

Speaker A

बैकग्राउंड में नॉइज है या नहीं है।

04:47

Speaker A

लाइट कम है या नहीं है।

04:50

Speaker A

फेस पे पड़ रही है या नहीं पड़ रही है।

04:52

Speaker A

कभी सिर्फ इतना करने से ही तुम्हारी वीडियो का फील दोगुना हो जाता है।

04:57

Speaker A

खिड़की के सामने बैठना, पंखा बंद करके रिकॉर्ड करना या एक सिंपल माइक यूज करना।

05:03

Speaker A

यह छोटे-छोटे जो स्टेप्स होते हैं यह बहुत बड़ा डिफरेंस ले आते हैं।

05:07

Speaker A

बाकी दूसरी चीज समझ।

05:10

Speaker A

समझ का मतलब है जो टॉपिक तुम एक्सप्लेन कर रहे हो।

05:15

Speaker A

क्या वह सिंपल लैंग्वेज में स्टेप बाय स्टेप समझा पा रहे हो?

05:20

Speaker A

या बीच में खुद ही पॉइंट से गायब हो जा रहे हो?

05:22

Speaker A

यहां तुम अपने आप से कुछ बेसिक सवाल पूछ सकते हो।

05:28

Speaker A

अगर मैं व्यूअर होता क्या मैं इस वीडियो को एंड तक देख पाता?

05:32

Speaker A

क्या मुझे क्लियरली समझ आ रहा है इस वीडियो को देख के कि मुझे क्या मिल रहा है अपनी वीडियो से?

05:38

Speaker A

इस लेवल पे तुम्हें वीडियो हुक और वीडियो स्ट्रक्चर पे भी बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा।

05:43

Speaker A

हुक क्या होता है हुक होता है वीडियो के पहले 3 से 5 सेकंड।

05:48

Speaker A

जिसमें तुम क्लियर एक प्रॉमिस दो।

05:52

Speaker A

बताना है कि वीडियो में आगे क्या मिलेगा।

05:55

Speaker A

इसमें गोल हमारा यह है कि देखने वाले को वीडियो में रोकना है।

06:00

Speaker A

फिर आता है वीडियो स्ट्रक्चर।

06:03

Speaker A

मतलब तुम्हारी वीडियो एक प्रॉपर प्लान के साथ हो।

06:08

Speaker A

जैसे रिकॉर्ड करने से पहले एक-दो मिनट निकालो सिर्फ यह लिखो कि मैं क्या बातें करूंगा।

06:14

Speaker A

कुछ ऐसी बातें लिखो, पॉइंट्स लिखो जिसके आसपास तुम आराम से वीडियो के अंदर फिर बात कर सकते हो।

06:20

Speaker A

तो लेवल टू का मतलब है थोड़ी बेटर क्लैरिटी, थोड़ा बेटर एक्सप्लेनेशन, थोड़ा बेटर हुक और स्ट्रक्चर।

06:28

Speaker A

बाकी हर वीडियो में एक-दो परसेंट इंप्रूवमेंट होगी और फिर कुछ महीनों बाद जब तुम पीछे मुड़ के देखोगे।

06:34

Speaker A

तो वह इंप्रूवमेंट तुम्हें बहुत ज्यादा बड़ी दिखेगी।

06:38

Speaker A

एक और चीज है जो मैं बड़ी देखना चाहता हूं इस वीडियो में लाइक।

06:42

Speaker A

तो अगर यह वीडियो तुम्हें जरा भी हेल्पफुल लग रही है तो इस वीडियो को लाइक कर दो।

06:47

Speaker A

5000 लाइक का टारगेट रखते हैं लेट्स सी पूरा कर पाते हो या नहीं।

06:51

Speaker A

अब यहां एक इंपोर्टेंट डिसीजन आता है जो बहुत यूट्यूबर स्किप कर देते हैं।

06:56

Speaker A

तुम्हारा YouTube के साथ रिश्ता क्या है?

07:00

Speaker A

कैजुअल या सीरियस?

07:02

Speaker A

लेवल वन और लेवल टू तक हम एक तरीके से एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।

07:08

Speaker A

कभी वीडियो डाली, कभी नहीं डाली, मूड आया तो शूट किया, नहीं आया तो रहने दिया।

07:12

Speaker A

यह सब लेवल वन और लेवल टू तक ठीक चलेगा।

07:17

Speaker A

लेकिन अगर तुम सच में चाहते हो कि तुम्हारा चैनल ग्रो हो।

07:22

Speaker A

तो एक पॉइंट पे तुम्हें अपने आप से यह सवाल पूछना पड़ेगा।

07:27

Speaker A

मैं YouTube को सिर्फ टाइम पास के लिए कर रहा हूं या मैं इससे सीरियसली ग्रो करना चाहता हूं?

07:32

Speaker A

अगर तुम इसे कैजुअली ले रहे हो तो एक चीज क्लियर हो जानी चाहिए।

07:37

Speaker A

कि तुम रिजल्ट एक्सपेक्ट नहीं कर सकते।

07:41

Speaker A

ना व्यूज, ना ग्रोथ, ना इनकम।

07:45

Speaker A

यह एक तुम्हारे शौक की तरह है सिर्फ फन के लिए।

07:49

Speaker A

जब मन करे तब।

07:51

Speaker A

और अगर तुम सीरियस ले रहे हो तो YouTube को थोड़ा इंपोर्टेंस दो।

07:56

Speaker A

जॉब पे ना जाने का कोई ऑप्शन नहीं होता।

08:00

Speaker A

वैसे ही शूट, स्क्रिप्ट, एडिट के लिए छोटे-छोटे टाइम निकालो।

08:06

Speaker A

यहां एक सवाल खुद से पूछो अगर तुम इस वीडियो को देख के या बाकी लोगों को देख के शुरू कर रहे हो।

08:12

Speaker A

लेकिन अंदर से जानते हो कि तुम टाइम नहीं दे पाओगे।

08:16

Speaker A

तो कोई प्रॉब्लम नहीं है तुम अभी सिर्फ YouTube को कैजुअली ले सकते हो।

08:20

Speaker A

लेकिन अगर तुम सच में चाहते हो कि चैनल ग्रो हो, ऑडियंस बने।

08:26

Speaker A

फ्यूचर में इनकम आए तो तुम्हें YouTube को कैजुअल से सीरियस मोड में शिफ्ट करना पड़ेगा।

08:30

Speaker A

अब मान लेते हैं तुमने डिसाइड कर लिया कि तुम YouTube को सीरियसली लेना चाहते हो।

08:35

Speaker A

अगला सवाल आता है तुम्हारे लिए YouTube हॉबी है या एक बिजनेस है?

08:40

Speaker A

हॉबी का सिंपल मतलब है यह चीज तुम्हें मजे तुम मजे के लिए कर रहे हो।

08:45

Speaker A

खुद के लिए कर रहे हो।

08:46

Speaker A

जैसे गिटार बजाना, गेम खेलना, डांस करना, बुक पढ़ना।

08:50

Speaker A

अगर तुम YouTube पे सिर्फ इसलिए हो क्योंकि तुम्हें वीडियो बनाना पसंद है।

08:57

Speaker A

तुम्हें लोगों से बात करना अच्छा लगता है और पैसा या ग्रोथ तुम्हारा मेन फोकस नहीं है।

09:02

Speaker A

तो तुम YouTube को हॉबी की तरह ट्रीट कर रहे हो।

09:05

Speaker A

और वहीं पे बिजनेस का मतलब है कि तुम YouTube से वैल्यू देना चाहते हो और लॉन्ग टर्म में इससे पैसा और अपॉर्चुनिटीज अपने लिए बनाना चाहते हो।

09:12

Speaker A

यहां पे हमारा मेन फोकस होता है कि प्रॉब्लम सॉल्व करना, लोगों की हेल्प करना।

09:19

Speaker A

उनको हंसाना या उनको सिखाना।

09:23

Speaker A

और फिर उसको पैसे में बदल देना।

09:27

Speaker A

मोनेटाइज कर देना।

09:28

Speaker A

अब एक बार ऑनेस्टली सोचो 0 से 10 के बीच में तुम कहां पर हो?

09:34

Speaker A

0 मतलब प्योर हॉबी और 10 का मतलब फुल ऑन बिजनेस।

09:39

Speaker A

अगर तुम 0 से 4 के बीच में हो मतलब हॉबी के जोन में हो।

09:44

Speaker A

यहां तुम्हें प्रेशर लेने की ज्यादा जरूरत नहीं है।

09:48

Speaker A

जो मन करे वो वीडियो बनाओ।

09:51

Speaker A

जो टॉपिक अच्छा लगे उस पे बोलो।

09:53

Speaker A

लेकिन अगर तुम 5 से 10 के बीच में हो मतलब तुम YouTube को बिजनेस की तरह देखना चाहते हो।

10:00

Speaker A

और यहां से तुम्हारी अप्रोच थोड़ा चेंज हो जाती है।

10:03

Speaker A

यहां तुम्हें तीन चीजों पे ध्यान देना पड़ता है, सबसे पहली चीज तुम किस टाइप के लोगों को सर्व कर रहे हो?

10:09

Speaker A

तुम्हारे व्यूअर कौन हैं?

10:11

Speaker A

दूसरी चीज तुम उनके लिए कौन सी प्रॉब्लम सॉल्व कर रहे हो?

10:15

Speaker A

और थर्ड चीज तुम लॉन्ग टर्म में इस चीज को कैसे मोनेटाइज कर सकते हो?

10:20

Speaker A

कैसे इससे पैसा कमा सकते हो?

10:21

Speaker A

बिजनेस मोड का मतलब यह नहीं कि तुम मजे नहीं लोगे।

10:27

Speaker A

मजा तो होगा वरना उसके बिना कोई भी नहीं टिकेगा।

10:30

Speaker A

लेकिन बस अपना मेन फोकस यह है जो बंदा इस वीडियो को देख रहा है उसको इससे क्या मिल रहा है?

10:37

Speaker A

जितना ज्यादा तुम दूसरे के रिजल्ट पे फोकस करोगे उतना ही तुम्हारा चैनल नेचुरली ग्रो करेगा।

10:42

Speaker A

तो खुद से तुम क्लियर हो जाओ कि तुम YouTube को हॉबी की तरह रखना चाहते हो या धीरे-धीरे बिजनेस की तरफ शिफ्ट करना चाहते हो।

10:48

Speaker A

वैसे दोनों जवाब सही हैं लेकिन जवाब क्लियर होना वो जरूरी है।

10:53

Speaker A

क्योंकि आगे जो भी सिस्टम, जो भी टाइम टेबल, जो भी स्ट्रेटेजी हम बनाएंगे वो इसी डिसीजन पे डिपेंड करेगी।

10:59

Speaker A

बाकी अगर तुम यहां तक वीडियो देख रहे हो तो इसका मतलब तुम YouTube शुरू करने को लेकर सीरियस तो हो।

11:04

Speaker A

और अगर सच में सीरियस हो तो चैनल सब्सक्राइब कर दो ताकि ऐसी YouTube से रिलेटेड नॉलेज तुम्हें मिलती रहे आगे भी।

11:10

Speaker A

सब्सक्राइब।

11:11

Speaker A

अब एक प्रैक्टिकल चीज पे बात करते हैं टाइम मैनेजमेंट और कंसिस्टेंसी।

11:15

Speaker A

यह वो पार्ट है जहां ज्यादा से ज्यादा यूट्यूबर्स हार मान जाते हैं।

11:20

Speaker A

अगर तुम जॉब कर रहे हो, कॉलेज या स्कूल जा रहे हो या कोई बिजनेस चला रहे हो तो टाइम नहीं मिलता।

11:27

Speaker A

सुबह उठना, एक जगह से दूसरी जगह जाना, काम करना, पढ़ाई करना, घर का काम, थोड़ा सा आराम।

11:34

Speaker A

और फिर हम बोलते हैं कि अब इसके बाद YouTube कैसे करें?

11:38

Speaker A

इंपॉसिबल है।

11:39

Speaker A

मगर यहां माइंडसेट बदलना पड़ेगा।

11:43

Speaker A

YouTube के लिए कभी एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलता।

11:47

Speaker A

YouTube के लिए एक्स्ट्रा टाइम निकालना पड़ता है।

11:50

Speaker A

इसका मतलब यह नहीं कि तुम्हें रोज चार-पांच घंटे देने पड़ेंगे।

11:56

Speaker A

जब तुम लेवल वन और लेवल टू पे हो तो तुम्हें सिर्फ थोड़ा-थोड़ा टाइम निकालना है।

12:00

Speaker A

तुम हफ्ते में एक दिन सिर्फ वीडियो आइडियाज और वीडियो की प्लानिंग के लिए निकाल सकते हो।

12:05

Speaker A

फिर दूसरे दिन तुम एक या दो घंटे स्क्रिप्ट या बुलेट पॉइंट्स लिखने के लिए निकाल सकते हो।

12:10

Speaker A

फिर तीसरे दिन तुम शूटिंग के लिए निकाल सकते हो एक घंटा।

12:15

Speaker A

और साथ ही साथ अगर तुम एडिटिंग खुद से करते हो।

12:18

Speaker A

तो दो या तीन घंटे एडिटिंग के लिए निकाल सकते हो।

12:20

Speaker A

जब तुम प्रोसेस को ऐसे तोड़ देते हो तो लगता नहीं कि कुछ बड़ा काम हमने उठा रखा है।

12:25

Speaker A

हर स्टेप अलग-अलग दिन करने से ब्रेन पे भी हमारे कम लोड पड़ता है।

12:30

Speaker A

और तुम शेड्यूल को फॉलो कर पाते हो इजीली।

12:32

Speaker A

एक और चीज जो बहुत हेल्प करती है वो है मिनिमम कमिटमेंट डिसाइड करना।

12:37

Speaker A

फॉर एग्जांपल तुम खुद से बोलो चाहे कुछ भी हो जाए मैं हफ्ते में कम से कम एक वीडियो निकालूंगा।

12:43

Speaker A

इसका मतलब यह नहीं कि हर हफ्ते कुछ खतरनाक मास्टरपीस आ रहा हो।

12:48

Speaker A

मतलब सिर्फ इतना है कि तुम रेगुलर रहो।

12:51

Speaker A

जितना तुम कंसिस्टेंट रहते हो उतना तुम्हारा सेटअप फास्ट हो जाता है।

12:56

Speaker A

सोचने की स्पीड बढ़ जाती है।

12:58

Speaker A

और YouTube एक एक्स्ट्रा काम की बजाय तुम्हारी लाइफ का नेचुरल पार्ट बन जाता है।

13:03

Speaker A

और अगर तुम फुल टाइम जॉब या फिर अपनी ज्यादा स्टडीज के साथ काम कर रहे हो तो शुरुआत में सिर्फ एक वीडियो हर हफ्ते काफी है।

13:10

Speaker A

इतना गोल रखो।

13:11

Speaker A

अगर शेड्यूल थोड़ा फ्लेक्सिबल है तो दो वीडियोस पर वीक ट्राई कर सकते हो।

13:15

Speaker A

लेकिन जो भी नंबर डिसाइड करो उसे कम से कम 6 से 8 हफ्ते तक सीरियसली फॉलो करो।

13:20

Speaker A

तो सिंपल फार्मूला याद रखो टाइम बचे तब YouTube नहीं होगा।

13:25

Speaker A

YouTube के लिए टाइम निकालना पड़ेगा।

13:28

Speaker A

हर हफ्ते थोड़ा-थोड़ा टाइम निकालो आईडिया, स्क्रिप्टिंग, शूटिंग, एडिटिंग।

13:34

Speaker A

फिर 6 से 8 हफ्ते तक एक ही शेड्यूल को फॉलो करो।

13:37

Speaker A

और जरूरत पड़े तो एडजस्ट करो।

13:39

Speaker A

अब बात करते हैं एक्चुअल प्रोसेस की।

13:42

Speaker A

मतलब वीडियो आइडिया से लेके वीडियो अपलोड करने तक हर स्टेप को क्लियर तरीके से समझते हैं।

13:47

Speaker A

जैसे ही तुम यह चीज समझ जाते हो वीडियो बनाने की प्रोसेस तुम्हें और ज्यादा सिंपल लगने लग जाती है।

13:51

Speaker A

तो मैं इसको छह सिंपल स्टेप में तोड़ता हूं।

13:55

Speaker A

सबसे पहली चीज आईडिया।

13:58

Speaker A

वीडियो का आईडिया।

14:01

Speaker A

सेकंड चीज टाइटल, थंबनेल, हुक।

14:04

Speaker A

थर्ड चीज स्क्रिप्ट।

14:06

Speaker A

फोर्थ चीज शूटिंग।

14:08

Speaker A

और फिफ्थ चीज एडिटिंग।

14:10

Speaker A

और सिक्स्थ चीज अपलोड एंड बेसिक एनालिटिक्स।

14:13

Speaker A

सबसे पहले आता है आईडिया।

14:15

Speaker A

यह सिर्फ एक सिंपल थॉट होता है।

14:18

Speaker A

इस वीडियो में मैं किसकी हेल्प कर रहा हूं?

14:20

Speaker A

जैसे फोन से सिनेमैटिक शॉट्स कैसे लें।

14:23

Speaker A

पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें।

14:26

Speaker A

यह सब चीजें हैं।

14:28

Speaker A

बस तुम्हें क्लियर और सिंपल टॉपिक चाहिए।

14:30

Speaker A

दूसरा स्टेप जो सबसे इंपोर्टेंट आता है वो है टाइटल, थंबनेल और हुक।

14:34

Speaker A

ज्यादातर बिगिनर्स यही गलती करते हैं कि वो पहले वीडियो बना लेते हैं।

14:40

Speaker A

और फिर एंड में सोचते हैं कि वीडियो का टाइटल क्या रखूं?

14:43

Speaker A

थंबनेल क्या बनाऊं?

14:44

Speaker A

2026 में यह तरीका काम नहीं करेगा।

14:48

Speaker A

पहले सोचो कि व्यूअर को स्क्रीन पे क्या दिखेगा, क्या प्रॉमिस मिलेगा?

14:53

Speaker A

क्या टाइटल दिखेगा, क्या थंबनेल दिखेगा और क्या हुक मिलेगा?

14:56

Speaker A

फिर उसके बाद वीडियो बनाओ।

14:57

Speaker A

बाकी टाइटल का रूल सिंपल है क्लियर हो, क्लिकेबल हो।

15:01

Speaker A

और टॉपिक एकदम से समझ आ जाए।

15:03

Speaker A

थंबनेल में स्ट्रांग विजुअल हो और एक कैची कुछ टेक्स्ट हो।

15:07

Speaker A

बाकी हुक में पहले 5 से 10 सेकंड में सीधा बता दो कि इस वीडियो में तुम्हें क्या मिलने वाला है।

15:12

Speaker A

कम से कम टाइम में।

15:14

Speaker A

तीसरा स्टेप है स्क्रिप्ट।

15:16

Speaker A

तुम्हें वर्ड टू वर्ड स्क्रिप्ट लिखने की जरूरत नहीं है।

15:20

Speaker A

सिर्फ कुछ पॉइंट्स डिसाइड करो और हर पॉइंट के नीचे दो या तीन बुलेट पॉइंट्स लिख लो।

15:26

Speaker A

थोड़े एग्जांपल्स लिख लो, थोड़ी स्टोरी या थोड़ा एक्सप्लेनेशन।

15:30

Speaker A

इतना काफी है ताकि तुम जब शूट करो उस टाइम पर नेचुरली बोल पाओ।

15:35

Speaker A

अटको ना।

15:36

Speaker A

चौथा स्टेप है शूट करना।

15:38

Speaker A

यहां तुम एक ही बारे में पूरी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हो या पार्ट्स में शूट कर सकते हो।

15:43

Speaker A

सबसे इंपोर्टेंट चीज यह है कि तुम सेटअप को सिंपल रखो।

15:47

Speaker A

फोन, बेसिक लाइट, क्लियर ऑडियो और रीटेक्स के चक्कर में इतना मत फसो कि वीडियो कभी कंप्लीट ना हो पाए।

15:53

Speaker A

फिफ्थ चीज एडिटिंग।

15:55

Speaker A

लेवल वन पे बेसिक कट्स, थोड़ा टेक्स्ट और फालतू के जो पॉजेस हैं उनको हटा देना यह चीज काफी है।

16:00

Speaker A

बाकी लेवल टू पे तुम जंप कट, जूम इन, जूम आउट, बी रोल, ऑन स्क्रीन टेक्स्ट यह सब ऐड कर सकते हो।

16:05

Speaker A

लेकिन एक चीज याद रखो एडिटिंग का पर्पस सिर्फ एक है।

16:10

Speaker A

वीडियो को बोरिंग होने से बचाना।

16:13

Speaker A

ना कि हर शॉट को जबरदस्ती भरना।

16:16

Speaker A

और लास्ट स्टेप आता है अपलोड प्लस एनालिटिक्स हमारे।

16:20

Speaker A

अपलोड के वक्त टाइटल, डिस्क्रिप्शन, टैग्स, थंबनेल, प्लेलिस्ट सब एक बार में ध्यान से फिल कर दो।

16:26

Speaker A

फिर वीडियो लाइव होने के बाद बस दो चीजें देखनी है।

16:30

Speaker A

क्लिक थ्रू रेट कैसा है?

16:33

Speaker A

कितने लोग क्लिक कर रहे हैं देखने के बाद?

16:35

Speaker A

और एवरेज व्यू ड्यूरेशन कैसा है?

16:37

Speaker A

जो लोग क्लिक कर रहे हैं वो कितनी देर तक देख रहे हैं?

16:40

Speaker A

और अगर तुम भी इस वीडियो में अभी तक रुके हो तो मतलब YouTube को लेकर तुम सीरियस हो।

16:45

Speaker A

तो नीचे कमेंट कर दो सीरियस लेट्स सी कितने लोग YouTube को लेकर सीरियस हैं।

16:50

Speaker A

अब बात करते हैं स्क्रिप्टिंग की।

16:53

Speaker A

क्योंकि बहुत सारे लोग यहां पर फंस जाते हैं।

16:56

Speaker A

या तो वो बिल्कुल स्क्रिप्ट नहीं बनाते और कैमरे के सामने अटक जाते हैं।

17:00

Speaker A

या फिर वो वर्ड टू वर्ड स्क्रिप्ट लिखते हैं जिसमें उनको 6 से 8 घंटे इजीली लग जाते हैं।

17:07

Speaker A

और फिर वीडियो कभी भी टाइम पे रिकॉर्ड नहीं हो पाती।

17:10

Speaker A

मेरा सजेशन यहां पर सिंपल है।

17:14

Speaker A

स्टार्टिंग में फुल स्क्रिप्ट को छोड़ दो।

17:18

Speaker A

सिर्फ कुछ बुलेट पॉइंट्स लिख लो मैन्युअली।

17:20

Speaker A

मतलब तुम्हें हर लाइन लिखने की जरूरत नहीं है।

17:25

Speaker A

इतना करना है तुम्हें कि वीडियो से पहले एक छोटा सा आउटलाइन बना लो।

17:30

Speaker A

जिसमें क्लियर हो कि इस वीडियो में तुम कौन-कौन से पॉइंट्स कवर करोगे।

17:34

Speaker A

मान लो तुम्हारा पॉइंट है हाउ टू स्टार्ट अ YouTube चैनल इन 2026।

17:39

Speaker A

तो स्ट्रक्चर कैसा होगा?

17:41

Speaker A

सबसे पहले आएगा हुक पहले 10 से 15 सेकंड में मतलब स्टार्टिंग में सीधा प्रॉमिस दो।

17:46

Speaker A

कि इस वीडियो में तुम्हें एग्जैक्टली क्या पता चलेगा।

17:49

Speaker A

फिर छोटा सा इंट्रो।

17:51

Speaker A

दो लाइन में यह चीज बतानी है कि तुम कौन हो।

17:56

Speaker A

और तुम इस टॉपिक पे बात करने के लिए क्यों परफेक्ट इंसान हो?

18:00

Speaker A

उसके बाद आते हैं वीडियो के पॉइंट्स।

18:02

Speaker A

कुछ पॉइंट्स लिखो और हर पॉइंट के नीचे दो-तीन छोटे बुलेट पॉइंट्स लिखो।

18:08

Speaker A

एग्जांपल लिखो, स्टोरी लिखो या एक्सप्लेनेशन के हिंट्स लिखो।

18:11

Speaker A

यह करने से तुम शूट के टाइम पे बिल्कुल भी नहीं अटकोगे।

18:15

Speaker A

समझ जाओगे कि इसके बाद मुझे यह बोलना है।

18:17

Speaker A

फिर एंड में आता है क्लोजिंग और नेक्स्ट वीडियो के लिए पुश करना।

18:20

Speaker A

एक छोटी सी समरी लाइन देनी है और फिर व्यूअर को एक नेक्स्ट वीडियो या नेक्स्ट प्लेलिस्ट की तरफ भेज देना है।

18:25

Speaker A

यह करने से तुम्हारा स्क्रिप्टिंग प्रोसेस बहुत सिंपल हो जाता है।

18:30

Speaker A

तुम ज्यादा नेचुरली तरीके से बोल पाते हो।

18:34

Speaker A

और हर वीडियो के लिए घंटों-घंटों लिखने की जरूरत नहीं पड़ती।

18:38

Speaker A

तो अब तुम्हारे पास एक क्लियर पिक्चर है और स्टेप बाय स्टेप रास्ता है।

18:42

Speaker A

कि YouTube चैनल कैसे स्टार्ट करना है।

18:44

Speaker A

अब नेक्स्ट स्टेप सिर्फ इतना है कि तुम एक और वीडियो देखने की बजाय अपना एक्शन लो।

18:48

Speaker A

इस वीडियो के तुरंत बाद एक काम करो अपने नोटबुक या अपने फोन के नोट्स में जाओ।

18:53

Speaker A

या अपनी नेक्स्ट तीन वीडियोस के आइडियाज लिखो।

18:56

Speaker A

हर आईडिया के नीचे एक सिंपल लाइन लिखो इस वीडियो में मैं किसकी हेल्प कर रहा हूं?

19:01

Speaker A

फिर उन तीनों में से एक आईडिया चूज करो उसका टाइटल लिखो, थंबनेल आईडिया सोचो और पहले 10 सेकंड सोच लो।

19:07

Speaker A

और इस हफ्ते उस वीडियो को शूट करो टाइम निकाल के।

19:10

Speaker A

बस याद रखो YouTube पे जीतने वाले लोग वो नहीं होते जो सबसे ज्यादा सोचते हैं।

19:15

Speaker A

जीतने वाले वो होते हैं जो सबसे जल्दी स्टार्ट करते हैं।

19:19

Speaker A

फिर धीरे-धीरे बेटर बनते हैं और टाइम के साथ स्मार्ट भी बनते हैं।

19:23

Speaker A

बाकी अगर तुम अपनी पहली वीडियो शूट करने वाले हो तो इस वीडियो को जरूर देखना।

19:28

Speaker A

इसमें मैंने बताया हाउ टू मेक अ किलर YouTube वीडियो।

19:32

Speaker A

क्लिक करो और अपनी पहली किलर वीडियो बनाओ।

Study this video

- [Flashcards from this video](https://sozai.app/tools/ai-flashcard-generator/?from=transcript&id=7383)
- [Quiz on this video](https://sozai.app/tools/quiz-generator/?from=transcript&id=7383)
- [Summary of this video](https://sozai.app/youtube-video-summarizer/?from=transcript&id=7383)

Free, made by AI from this transcript. No signup.


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/how-to-start-a-youtube-channel-in-2026-start-like-thi-transcript/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
