**How to Get Glass Skin in 7 Days at Home (No Creams Used) — Transcript & Summary | SozAI**
Source: https://sozai.app/transcript/glass-skin-in-7-days-home-no-creams/

7 दिन में घर पर बिना क्रीम के ग्लास स्किन पाने के नुस्खे: पानी, नींद, बेसन-कच्चा दूध, बर्फ वाला पानी, चावल का टोनर और टमाटर-शहद पैक। सस्ते प्रोडक्ट्स से बचें।

## Key Takeaways

- बाहरी चमक के लिए अंदरूनी स्वास्थ्य (पानी, नींद, संतुलित आहार) महत्वपूर्ण है।
- साबुन की जगह हल्के, गैर-रगड़ने वाले तरीके त्वचा की सुरक्षा बढ़ाते हैं।
- घरेलू नुस्खों के परिणाम व्यक्ति के त्वचा-प्रकार पर निर्भर होते हैं और कुछ मामलों में जलन हो सकती है।
- सभी दावे, विशेषकर '7 दिन में ग्लास स्किन', वैज्ञानिक रूप से सत्यापित नहीं हैं; त्वचा में गंभीर समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ से मिलें।

## What the video covers

- वीडियो महंगे कोरियन प्रोडक्ट्स छोड़कर घरेलू नुस्खों से 7 दिन में ग्लास स्किन का दावा करता है।
- आंतरिक नियम: रोज़ 4 लीटर पानी, जंक फूड बंद, और 8 घंटे की गहरी नींद।
- सुबह साबुन की जगह बेसन और कच्चे दूध के पेस्ट से चेहरे की मसाज करने की सलाह।
- तौलिए से जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाने को कहा गया है।
- बर्फीले पानी में चेहरा डुबोने से सूजन कम होने और ग्लो आने का दावा किया गया है।
- चावल के पानी को टोनर के रूप में उपयोग करने की विधि बताई गई है, साथ में पैच टेस्ट की सलाह है।
- टमाटर और शहद के पैक तथा बर्फ मसाज से टैनिंग हटाने का तरीका बताया गया है।
- चीनी और घी/शहद से होंठों का स्क्रब और नारियल तेल से देखभाल सुझाई गई है।
- माथे के दानों के लिए हाथों को चेहरे से दूर रखने जैसी स्वच्छता की आदतों पर जोर है।
- वीडियो का अंत 7 दिन बाद सेल्फी से परिणाम जांचने की चुनौती के साथ होता है।

## Chapters

1. 00:00 परिचय: कोरियन प्रोडक्ट्स से बचें, घरेलू चैलेंज शुरू
2. 00:40 आंतरिक नियम: पानी, पेट और नींद
3. 02:00 स्टेप 1: बेसन और कच्चे दूध से सफाई
4. 03:00 स्टेप 2: बर्फीले पानी से चेहरे की ताज़गी
5. 04:13 स्टेप 3: चावल के पानी का टोनर
6. 04:56 स्टेप 4: टमाटर-शहद पैक और टैनिंग
7. 06:24 स्टेप 5: होंठों की देखभाल
8. 07:55 रात की रूटीन और बैक्टीरियल सुरक्षा

Answers

## Questions about this video

इस वीडियो के अनुसार चेहरा धोने के लिए साबुन की जगह क्या उपयोग करें?

वीडियो के अनुसार साबुन की जगह एक चम्मच बेसन और कच्चे दूध का पेस्ट इस्तेमाल करें। इसे 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करके धोना है।

चावल का टोनर कैसे बनाएं?

दो चम्मच चावल को धोकर एक गिलास पानी में 2-3 घंटे भिगोएं। फिर उस सफेद पानी को स्प्रे बोतल में डालकर सुबह-रात चेहरे पर छिड़कें।

क्या वीडियो में बताए गए नुस्खे सभी के लिए सुरक्षित हैं?

वीडियो में कुछ सावधानियां दी गई हैं, जैसे पैच टेस्ट और सर्दी-साइनस होने पर बर्फ वाला स्टेप छोड़ना। फिर भी सभी दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है, इसलिए संवेदनशील त्वचा वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00

Speaker A

रुको भाई अगर तुम भी इन महंगे कोरियन प्रोडक्ट्स सीरम और फेस वॉश पर अपने पापा का पैसा बर्बाद कर रहे हो तो अभी के अभी रुक जाओ क्योंकि यह तुम्हारी स्किन को सुधार नहीं रहे बल्कि अंदर से और ज्यादा

00:09

Speaker A

काला बेजान और बूढ़ा बना रहे हैं। इस थंबनेली पर जो तुमने देखा नो क्रीम्स जीरो कॉस्ट ग्लास स्किन वो 100% सच है। आज तुम्हारा भाई तुम्हारी शक्ल से वो सारा कॉन्फिडेंस वापस लाने आया है जो डल स्किन और पिंपल्स की वजह से कहीं खो गया है। आज

00:20

Speaker A

हम किसी भी फालतू केमिकल वाली महंगी क्रीम की बात नहीं करेंगे। आज मैं तुम्हें दूंगा एक ऐसा सेवन डे फुल फेस रिसेट चैलेंज जो तुम्हारे घर के किचन से शुरू होगा और सिर्फ एक हफ्ते में तुम्हारी स्किन से

00:30

Speaker A

सारी टैनिंग, पुरानी डलनेस और पिंपल्स के काले दाग निकाल कर उसे कांच की तरह चमका देगा। इसमें जो स्टेप थ्री है ना वो सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट है। अगर तुमने पहले दो स्टेप्स फॉलो कर लिए पर तीसरा छोड़ दिया

00:40

Speaker A

तो स्किन कभी भी साफ नहीं होने वाली। इसीलिए एक भी सेकंड मिस मत करना। इस चैलेंज को शुरू करने से पहले तुम्हें अपने अंदर से शरीर को साफ करना पड़ेगा। जब तक अंदर का कचरा साफ नहीं होगा, बाहर कोई भी

00:50

Speaker A

चमक नहीं आएगी। इसलिए अगले सात दिन तक तुम्हें मेरे तीन सॉलिड नियम फॉलो करने पड़ेंगे जो बिल्कुल फ्री है। नियम वन, दिन का 4 लीटर पानी। आज से ही पानी पीना कंपलसरी है। बॉडी के सारे गंदे टॉक्सिंस बाहर निकलेंगे। खून साफ होगा तो चेहरा खुद

01:03

Speaker A

ब खुद ग्लो करेगा। जब शरीर डिहाइड्रेट होता है तो स्किन रूखी और थकी हुई लगती है। नियम टू, पेट को साफ रखो। जब भी तुम मोमोज, बर्गर या ज्यादा तेल वाला खाना खाते हो तो अगले दिन चेहरे पर गंदा

01:12

Speaker A

पिंपल्स आ जाता है। क्यों? क्योंकि हमारा पेट और स्किन आपस में जुड़े हुए हैं। ये सात दिन के लिए बाहर का जंक फूड बिल्कुल बंद करो। पेट साफ तो फेस साफ। नियम थ्री 8 घंटे की गहरी नींद। जब तुम रात को सुकून

01:22

Speaker A

से सोते हो, तभी तुम्हारी स्किन खुद को रिपेयर करती है और नया कोलाजन बनाती है। रात भर फोन चलाओगे और सिर्फ 3 घंटे सोओगे तो सुबह चेहरा मुरझाया हुआ दिखेगा और डार्क सर्कल्स मुफ्त में मिलेंगे। अगर इन तीनों इंटरनल रूल्स को फॉलो करने का जिगरा

01:34

Speaker A

है। बिना पैसे खर्च किए रियल पोरलेस ग्लास स्किन देखने का दम रखते हो तो ही इस वीडियो पे आगे टिकना। वरना रील्स तुम्हारा इंतजार कर रही है। तुम अभी जा सकते हो। चलो जो लोग सीरियस हैं उनके लिए शुरू करते

01:43

Speaker A

हैं स्टेप नंबर वन। शुरुआत करते हैं हमारी सबसे पहली और सबसे बड़ी गलती से। सुबह उठते ही तुम लोग क्या करते हो? वही सस्ता नहाने वाला साबुन उठाते हो और पूरे चेहरे पर रगड़ना शुरू कर देते हो। जैसे कोई गंदी

01:53

Speaker A

बाइक साफ कर रहे हो। भाई होश में हो। साबुन तुम्हारे हाथ और शरीर की मोटी चमड़ी के लिए बनाया है। तुम्हारे सेंसिटिव फेस के लिए नहीं। इसका पीएच लेवल इतना हाई होता है कि यह तुम्हारी स्किन का सारा

02:01

Speaker A

नेचुरल मॉइस्चर और तेल निचोड़ लेता है। जिसका नुकसान पता है क्या होता है? तुम्हारी स्किन डर के मारे और ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करने लगती है। जिससे चेहरा थोड़ी देर बाद और काला और ऑयली ही चिपचिपा लगने लगता है। तो अब से हम मार्केट का कोई

02:12

Speaker A

भी केमिकल वाला फेस वॉश साबुन टच नहीं करेंगे। इसका सस्ता और 100% नेचुरल इलाज हमारे किचन में है। तुम्हें लेना है एक चम्मच बेसन और उसमें मिलाना है थोड़ा सा कच्चा दूध। याद रखना दूध उबला हुआ नहीं हो। कच्चा ही होना चाहिए क्योंकि कच्चे

02:25

Speaker A

दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन्स को हटाता है। इन दोनों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लो। अब इसे अपने चेहरे पर लगाओ और 2 मिनट तक बिल्कुल हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज

02:34

Speaker A

करो। बेसन तुम्हारे पोर्स के अंदर बैठी सारी गंदगी को चुंबक की तरह खींच कर बाहर निकाल देगा और कच्चा दूध स्किन को पहले ही दिन से एक नेचुरल शाइन देगा। और सुनो भाई, चेहरा धोने के बाद उसे टॉवल से जोर-जोर से

02:44

Speaker A

रगड़ना बंद करो। सिर्फ हल्का सा टैप टैप करो। अगर स्किन को रगड़ोगे तो छोटे-छोटे माइक्रो टियर्स आएंगे। स्किन छिल जाएगी और ग्लास स्किन तो दूर फेस पर पिंपल्स का घर बन जाएगा। इसीलिए अपनी स्किन के साथ बिल्कुल जेंटल रहो। स्टेप टू, द आइस,

02:58

Speaker A

वाटर, फेशियल डंक। अब बात करते हैं एक ऐसे सीक्रेट स्टेप की जिसे हॉलीवुड एक्टर्स और टॉप मॉडल्स सुबह उठते ही सबसे पहले फॉलो करते हैं। सुबह जब तुम सोकर उठते हो तो तुम्हारा चेहरा थका हुआ, सोजा और डल लगता

03:09

Speaker A

है। इसे 2 मिनट में फिक्स करने का सबसे खतरनाक तरीका है आइस, वाटर ड्रंकिंग। तुम्हें एक बड़े कटोरे में ठंडा पानी लेना है। उसमें ढेर सारे बर्फ के टुकड़े डाल देने हैं। अब अपनी सांस रोक कर अपने पूरे

03:19

Speaker A

चेहरे को इस बर्फीले पानी में 5 से 10 सेकंड के लिए डबाना है। ऐसा तुम्हें सुबह उठते ही तीन से चार बार करना है। जैसे ही तुम्हारा चेहरा उस बेहद ठंडे पानी के संपर्क में आता है, तुम्हारे चेहरे की

03:28

Speaker A

ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है और ब्लड सर्कुलेशन अचानक से तेज हो जाता है। यह चेहरे की सारी सूजन को निचोड़ कर बाहर कर देता है और तुम्हारी सुस्त जोलाइन को एकदम शार्प लुक देता है और चेहरे पर एक ऐसा

03:38

Speaker A

इंस्टेंट ग्लो लाता है जो कोई महंगा फेस वॉश नहीं दे सकता। बस ध्यान रखना अगर तुम्हें सर्दी, खांसी या साइनस की प्रॉब्लम है तो इस स्टेप को स्किप कर देना। स्टेप थ्री, द सीक्रेट कोरियन ग्लो टोनर। अब आते हैं हमारे अगले स्टेप पर जो

03:50

Speaker A

इस पूरी वीडियो का सबसे बड़ा गेम चेंजर है। जिसके नाम पर मार्केट में हजारों के महंगे टोनर्स बेचे जाते हैं। तुमने बड़े-बड़े कोरियन एक्टर्स का चेहरा देखा एकदम कांच की तरह साफ और टाइट होता है। उनका सबसे बड़ा सीक्रेट कोई महंगा सीरम

04:02

Speaker A

नहीं है बल्कि राइस वाटर है। चावल का पानी तुम्हारे ओपन पोर्स यानी कि चेहरे के छोटे-छोटे गड्ढों को छोटा करता है। स्किन को टाइट करता है और वो ग्लास लाइक ब्राइटनेस देता है जिसके लिए लोग तरसते हैं। इसे बनाने का तरीका इतना सस्ता है कि

04:13

Speaker A

तुम हैरान हो जाओगे। दो चम्मच चावल लो। उसे एक बार साफ पानी से धो लो ताकि धूल निकल जाए। फिर उसे एक गिलास साफ पानी में डालकर कम से कम दो से 3 घंटे के लिए छोड़ दो। 3 घंटे बाद पानी का रंग थोड़ा सफेद हो

04:24

Speaker A

जाएगा। बस उस पानी को एक साफ स्प्रे बोतल में निकाल लो। लो, बन गया तुम्हारा फ्री का सबसे पावरफुल ग्लास स्किन टोनर। दिन में दो बार, सुबह मुंह धोने के बाद और रात को सोने से पहले अपने पूरे फेस पर स्प्रे

04:34

Speaker A

करो और उसे अपने आप सूखने दो। यह स्किन के टेक्सचर को इतना स्मूथ कर देगा कि जब भी लाइट पड़ेगी, तो तुम्हारा फेस चमकेगा। लेकिन जैसा तुम्हारा भाई हमेशा कहता है, हमारा एम सेफ रहना है। पूरे फेस पर डालने

04:44

Speaker A

से पहले अपने कान के पीछे थोड़ा सा स्प्रे करके एक छोटा सा पैच टेस्ट जरूर करना। अगर 15 मिनट में कोई जलन या खुजली ना हो, तभी इसे चेहरे पर लगाना। खासकर सेंसिटिव स्किन वालों को यह स्टेप सेफ रखेगा। स्टेप फोर,

04:56

Speaker A

द सन डैमेज एंड टैनिंग किलर। अब बात करते हैं टैनिंग की। चलो अंदर की और बाहर की क्लीनिंग तो शुरू हो गई। पर धूप में घूमने की वजह से सूरज ने जो तुम्हारे चेहरे पर एक काली और बेजान लेयर चढ़ा देता है उसे

05:07

Speaker A

हम टैनिंग कहते हैं। जब तक वो काली परत नहीं हटेगी तब तक अंदर का असली ग्लो बाहर नहीं आएगा। अगर तुम सोचते हो कि सिर्फ फेस वॉश से ही टैनिंग हट जाएगी तो बिल्कुल गलत हो। इस गंदी टैनिंग और सन डैमेज को जड़ से

05:17

Speaker A

क्रच कर बाहर निकालने के लिए हमें एक नेचुरल डिटेन पैक बनाना पड़ेगा। इसका इलाज भी तुम्हारे किचन में ही है। एक पका हुआ टमाटर लो। उसे बीच से आधा काट लो। अब उस टमाटर के स्लाइस के ऊपर आधा चम्मच शहद डाल

05:28

Speaker A

दो। इस स्लाइस को लेकर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर बिल्कुल हल्के हाथों से 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में रोटेट करो। टमाटर के अंदर का नेचुरल जूस एक सेफ ब्लीच का काम करता है जो जिद्दी से जिद्दी टैनिंग को

05:39

Speaker A

काट देता है और शहद तुम्हारी स्किन को एकदम सॉफ्ट और प्लंप बनाता है। इसे लगाने के बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दो और फिर साफ पानी से धो लो। अब यहां आती है एक मेरी एक प्रो टिप। मुंह धोने के तुरंत बाद फ्रीजर

05:50

Speaker A

से एक बर्फ का टुकड़ा निकालो। उसे साफ सूती कपड़े में लपेटो और पूरे फेस पर 2 मिनट के लिए मसाज करो। याद रखना बर्फ को कभी भी सीधे स्किन पर मत घिसना वरना चेहरे के टिश्यूस डैमेज हो जाएंगे और स्किन लाल

06:01

Speaker A

पड़ जाएगी। हमेशा सूती कपड़े में लपेट कर ही इस्तेमाल करना। यह धूप की जलन को तुरंत खत्म करेगा और ओपन पोर्स को टाइट करेगा और फेस को एक शार्प लुक देगा। स्टेप फाइव, द लिप केयर एंड कलर अपग्रेड। ग्लास स्किन का

06:13

Speaker A

मतलब सिर्फ गाल चमकाना नहीं होता भाई। अगर तुम्हारा चेहरा चमक रहा है, लेकिन तुम्हारे होठ काले, फटे और रूखे हैं, तो तुम्हारी पूरी लुक बर्बाद हो जाएगी। बहुत से लड़के स्मोकिंग की वजह से या फिर ध्यान ना देने की वजह से काले होठों की समस्या

06:24

Speaker A

से जूझते हैं। इसे सिर्फ दो मिनट में फिक्स करने का तरीका सुनो। तुम्हें लेना है आधा चम्मच चीनी और उसमें मिलाना है आधा चम्मच शुद्ध घी या शहद। इसे मिलाकर अपने होठों पर अंगुली से या एक बहुत ही सॉफ्ट

06:35

Speaker A

टूथब्रश से बिल्कुल हल्के हाथों से 1 मिनट तक स्क्रब करें। यह तुम्हारे होठों की सारी डेड स्किन्स को हटा देगा। इसके बाद इसे धोकर थोड़ा सा नारियल का तेल लगा लो। हफ्ते में सिर्फ दो बार ऐसा करो। तुम्हारे

06:44

Speaker A

होठों का नेचुरल गुलाबीपन वापस आ जाएगा जो तुम्हारी ओवरऑल अट्रैक्टिवनेस को और 10 गुना बढ़ा देगा। स्टेप सिक्स द ओवरनाइट रिपेयर ग्लो। अब आते हैं हमारे नाइट रूटीन पर। दिन भर की मेहनत तो हो गई। पूरे रात को जो तुमने सबसे बड़ी बेवकूफी करते हो

06:57

Speaker A

2:00 बजे तक फोन पर रील्स स्क्रोल करना यह तुम्हारी स्किन का सबसे बड़ा दुश्मन है। जब तुम रात को सही से नहीं सोओगे तो बॉडी स्ट्रेस में आएगी और सुबह उठते ही तुम्हारा चेहरा एकदम बेजान और उतरा हुआ

07:07

Speaker A

दिखेगा। अगर तुम्हें सच में ग्लासी स्किन चाहिए तो रात को 11:00 बजे तक फोन को साइड फेंक कर सोने की आदत डालो और सोने से पहले अपने हाथ पर सिर्फ दो बूंद बादाम का तेल लो। दोनों हाथों को आपस में रगड़कर तेल को

07:18

Speaker A

थोड़ा सा गुनगुना करो और फिर चेहरे पर नीचे से ऊपर की तरफ हल्की मसाज करो। बादाम तेल का विटामिन ई रात भर तुम्हारी स्किन को डीप रिपेयर करेगा। लेकिन एक जरूरी चेतावनी। अगर तुम्हारी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है या चेहरे पर पहले से बहुत एक्टिव

07:32

Speaker A

पिंपल्स हैं तो बादाम तेल की जगह सिर्फ एक एलोवेरा जेल लगाकर सो जाना। सुबह उठकर जब आईना देखोगे तो चेहरा चमकता हुआ मिलेगा। मार्केट की हजारों नाइट क्रीम्स में कुछ नहीं होता। सिर्फ सड़े हुए केमिकल्स होते हैं जो लॉन्ग टर्म में स्किन खराब करते

07:44

Speaker A

हैं। हमारे यह दो बूंद वाला बादाम तेल उन सारी महंगी क्रीम्स को अकेला पछाड़ देगा। स्टेप सेवन द हेयर लाइन एंड डैंड्रफ अटैक। अब मैं तुम्हें बताने जा रहा हूं एक ऐसी छिपी हुई गलती जिसे 90% लड़के रोज करते

07:55

Speaker A

हैं। लेकिन कभी इसे समझ नहीं पाते। क्या तुम्हारे माथे पर छोटे-छोटे दाने या पिंपल्स बार-बार आते? तुम दुनिया भर की क्रीम्स और घरेलू नुस्खे माथे पर लगा चुके हो फिर भी वह दाने नहीं जा रहे। भाई असल समस्या तुम्हारे चेहरे पर नहीं बल्कि

08:05

Speaker A

तुम्हारे सिर के बालों में है। तुम्हारे बालों में वह सूखा डैंड्रफ और गंदगी छुपी है। वो इसका असली विलेनर। जब तुम सोते हो या दिन भर पसीना आता है तो तुम्हारे बालों का डैंड्रफ और एक्स्ट्रा ऑयल बहकर माथे की

08:15

Speaker A

स्किन पर आ जाता है। यह डैंड्रफ तुम्हारे माथे के पोर्स को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है। जिससे वहां छोटे-छोटे दानों की फौज खड़ी हो जाती है। जब तक तुम अपने स्कैल्प को साफ नहीं करोगे, माथे के पिंपल्स कभी

08:24

Speaker A

खत्म नहीं होंगे। इसीलिए सेवन डे चैलेंज का एक नियम बना लो। हफ्ते में कम से कम दो बार एक अच्छे एंटी डैंड्रफ शैंपू से अपने बाल जरूर धोएं। बालों को कभी भी चिपचिपा घटिया तेल लगाकर मत सोएं। बाल साफ रहेंगे

08:36

Speaker A

तो माथा अपने आप चमकने लगेगा। स्टेप एट द बैक्टीरियल शील्ड। अब आते हैं हमारी आखिरी नियम जिसे 95% लड़के हर घंटे तोड़ते हैं। अपने गंदे हाथों से बार-बार चेहरे को छूना या खुजलाना। तुम दिन भर में मोबाइल चलाते

08:47

Speaker A

हो, बाइक का हैंडल पकड़ते हो, गंदे पैसे टच करते हो जिन पर लाखों बैक्टीरिया होते हैं। जब तुम बिना हाथ धोए उन्हीं हाथों को फेस पर लगाते हो तो वो बैक्टीरिया पोर्स के अंदर जाकर दर्दनाक पिंपल्स पैदा करते

08:58

Speaker A

हैं। और हां पिंपल को अंगुली से फोड़ना सबसे बड़ा भाव है। इससे उसका गंदा पानी आसपास फैल जाता है जिससे तीन नए पिंपल्स और निकल आएंगे और वो वहां पर एक परमानेंट काला दाग छोड़ जाएगा जो महीनों तक नहीं

09:10

Speaker A

हड़ता। इसीलिए आज से ही फेस को टच करना बंद करो। अब इस चैलेंज को शुरू करने से पहले तुम्हारा भाई एक काम दे रहा है। अभी इसी वक्त नेचुरल रोशनी में जाओ और बिना फिल्टर के अपने चेहरे की एक क्लियर सेल्फी

09:21

Speaker A

ले लो। और ठीक 7 दिन बाद इसी रूटीन को पूरे डिसिप्लिन से फॉलो करने के बाद दोबारा बिल्कुल उसी जगह जाना और एक सेल्फी लेना। तुम्हें किसी फोटोशॉप या फेक प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। तुम्हारा अपना चेहरा चिल्लाकर बयान कर देगा कि रियल और

09:34

Speaker A

ज़ीरो कॉस्ट ग्लास स्किन क्या होती है। लेकिन मुझे पता है मेरे कुछ भाई हॉस्टल में रहते हैं। उनका पढ़ाई और काम का शेड्यूल इतना टाइट है कि उन्हें डेली किचन में जाकर चावल का पानी निकालना और बेसन दूध मिक्स करने का टाइम नहीं मिल पाता। तो

09:45

Speaker A

अगर तुम इस पूरे झंझट में नहीं बढ़ना चाहते और अपना कीमती टाइम बचाना चाहते हो तो तुम मार्केट से कोई भी अच्छा सा केमिकल फ्री राइस वाटर फेस वॉश या एक नॉर्मल सी सनस्क्रीन खरीद सकते हो। सुनो, मैं नीचे

09:56

Speaker A

डिस्क्रिप्शन में किसी भी ब्रांड का कोई लिंक नहीं दे रहा हूं ताकि तुम्हें यह ना लगे कि तुम्हारा भाई यहां कोई प्रमोशन करने आया है। तुम खुद अपनी मर्जी से मार्केट या ऑनलाइन कोई भी अच्छा प्रोडक्ट ले सकते हो। बस ध्यान रखना कि उसमें फालतू

10:06

Speaker A

केमिकल्स ना हो। वरना मेरा मशवरा तो यही रहेगा कि अपना ₹ का देसी किचन जुगाड़ ही सबसे बेस्ट और जिंदाबाद है। टाइम निकालो और नेचुरल चीजों को ही यूज़ करो। तो भाइयों, यह थी हमारी प्योर नेचुरल और ₹

10:17

Speaker A

वाली सेवन डे फेस रिसेट स्ट्रेटजी जिससे आपको टोटल नेचुरल ग्लास स्किन मिलेगी। इसे पूरे डिसिप्लिन से फॉलो करो और बिना किसी फिल्टर के सबसे अलग दिखो। इस वीडियो को अपने उन दोस्तों के साथ अभी के अभी शेयर करो जो महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे बर्बाद

10:30

Speaker A

कर रहे हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए अपना ख्याल रखें।

Topics: ग्लास स्किन घरेलू नुस्खे बिना क्रीम स्किन केयर बेसन फेस पैक चावल का पानी टोनर टैनिंग हटाएं स्किन केयर हिंदी 7 दिन चैलेंज नेचुरल ग्लो

Study this video

- [Flashcards from this video](https://sozai.app/tools/flashcard-maker/#from=transcript&id=93624)
- [Quiz on this video](https://sozai.app/tools/quiz-generator/#from=transcript&id=93624)
- [Crossword from this video](https://sozai.app/tools/crossword-maker/#from=transcript&id=93624)
- [Word search from this video](https://sozai.app/tools/word-search-maker/#from=transcript&id=93624)
- [Study guide from this video](https://sozai.app/tools/study-guide-maker/#from=transcript&id=93624)

Free, made by AI from this transcript. No signup.


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/glass-skin-in-7-days-home-no-creams/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
