**7 things I wish I knew before I started Youtube — Transcript & Summary | SozAI**
Source: https://sozai.app/transcript/7-things-wish-knew-before-youtube/

यूट्यूब शुरू करने से पहले जानने वाली 7 महत्वपूर्ण बातें, मेहनत, निवेश और बिजनेस की समझ के साथ।

## Key Takeaways

- शुरुआत में धैर्य रखें, YouTube रिकमेंडेशन में समय लगता है।
- खुद पर निवेश करना सबसे अच्छा निवेश है।
- YouTube को एक बिजनेस की तरह देखें और विविध तरीकों से कमाई करें।
- टॉपिक पर फोकस धीरे-धीरे तय होता है, शुरुआत में विविधता ठीक है।
- वीडियो की शुरुआत में दर्शकों को आकर्षित करना जरूरी है।

## What the video covers

- शुरुआत में वॉइस और शक्ल पसंद न होने के बावजूद वॉइस ओवर चैनल बनाया।
- पहले 8 महीने में 1000 सब्सक्राइबर पाने में समय लगा, लेकिन मोनेटाइजेशन का माइलस्टोन पूरा हुआ।
- शुरुआती वीडियोस को YouTube रिकमेंडेशन नहीं देता, इसलिए धैर्य जरूरी है।
- शुरुआत में एक ही निच पर फोकस करने की बजाय विभिन्न टॉपिक्स पर वीडियो बनाएं।
- खुद में निवेश करें, जैसे कंटेंट क्रिएशन और एडिटिंग कोर्सेस।
- YouTube को बिजनेस की तरह ट्रीट करें और ई-बुक्स या कोर्सेस बेचने का प्रयास करें।
- महंगे कोर्स जरूरी नहीं, अच्छे और कवरिंग कोर्स चुनें।
- वीडियो की शुरुआत के 30 सेकंड बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, हुक पर ध्यान दें।
- फीडबैक लें लेकिन सही लोगों से, जिससे सुधार हो सके।
- लगातार मेहनत और प्लानिंग से चैनल ग्रो होता है।

## Chapters

1. 00:00 शुरुआत और शुरुआती चुनौतियाँ
2. 00:49 पहली कमाई और मोनेटाइजेशन
3. 01:41 नीश सेलेक्शन और कंटेंट विविधता
4. 03:27 खुद में निवेश और कोर्सेस
5. 04:47 YouTube को बिजनेस की तरह देखें
6. 05:36 ई-बुक सेलिंग और कमाई के नए तरीके
7. 06:22 फीडबैक लेना और वीडियो क्वालिटी सुधारना
8. 09:16 वीडियो की शुरुआत में हुक का महत्व
9. 10:03 निष्कर्ष और आगे की रणनीति

Answers

## Questions about this video

शुरुआत में YouTube चैनल ग्रो करने में कितना समय लगता है?

शुरुआत में वीडियोस को YouTube रिकमेंडेशन में आने में समय लगता है। लगभग 6-8 महीने लग सकते हैं पहले 1000 सब्सक्राइबर पाने में। धैर्य रखना जरूरी है।

क्या शुरुआत में एक ही निच पर फोकस करना जरूरी है?

नहीं, शुरुआत में विभिन्न टॉपिक्स पर वीडियो बनाना ठीक है। धीरे-धीरे पता चलता है कि कौन सा टॉपिक अच्छा चलता है और उसी पर फोकस करना चाहिए।

क्या महंगे कोर्सेस लेना जरूरी है YouTube सीखने के लिए?

महंगे कोर्स जरूरी नहीं हैं। शुरुआती के लिए ऐसा कोर्स चुनना चाहिए जो कंटेंट क्रिएशन के सभी पहलुओं को कवर करे, चाहे वह सस्ता हो या महंगा।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00

Speaker A

2020 में जब मैंने वीडियोस बनाना स्टार्ट किया था पैसा कमाने के लिए, तब मुझे ना तो अपनी वॉइस पसंद थी और ना ही अपनी शक्ल पसंद थी। बट एक चीज तो मुझे चूज़ करनी थी, तो मैंने वॉइस ओवर बेस्ड चैनल बनाया। किसी को

00:11

Speaker A

बताया नहीं था क्योंकि मुझे बहुत शर्म आती थी कि लोग मजाक बनाएंगे मेरा। उस टाइम पे ना तो माइक था और ना इंटरनेट अच्छे से चलता था घर पे। वीडियोस बनाने में पूरा एक हफ्ता लग जाता था। पूरी स्क्रिप्ट वर्ड

00:20

Speaker A

बाय वर्ड लिखनी होती थी। तब जाके मैं उसे रीड करता था और उसके बाद भी तीन-चार टेक्स लगते थे। तो इतनी मेहनत करने के बाद जब वीडियोस मैं डालता था YouTube पे तो स्टार्टिंग में 6- सात महीने तक तो

00:28

Speaker A

बिल्कुल भी व्यूज आए नहीं। 1 अप्रैल 2020 को मैंने अपनी पहली वीडियो डाली थी और 17 नवंबर 2020 मतलब ऑलमोस्ट 8 महीने लग गए थे अपने पहले 1000 सब्सक्राइबर्स कंप्लीट करने में। बट मैं खुश बहुत था मतलब टाइम

00:38

Speaker A

लग रहा था बट मुझे एक खुशी इस बात की थी कि फाइनली मोनेटाइजेशन वाला जो एक माइलस्टोन है ना वो मेरा अचीव हो गया था और उसके बाद भी दो और महीने लग गए थे चैनल को मोनेटाइज होने में। फरवरी फर्स्ट 202

00:49

Speaker A

को मेरी पहली अर्निंग हुई थी $.25 की। तो मैं बहुत खुश था कि फाइनली YouTube से अब थोड़ा-थोड़ा पैसा आने वाला है। और फिर उसके बाद 2-3 महीने और लगे क्योंकि पहली पेमेंट आने में ना $100 होने चाहिए। मतलब

01:00

Speaker A

उसके बाद वो पेमेंट आती है बैंक में। तो दो-ती महीने और लगे और पहली पेमेंट आई थी ₹8,200 की। वो वीडियोस ना तो मेरे दोस्तों तक पहुंची, ना मेरे पेरेंट्स तक पहुंची। और स्टार्टिंग में YouTube किसी को रिकमेंड करता भी नहीं है हमारी वीडियोस।

01:12

Speaker A

मतलब हम इतनी बेकार वीडियोस बना रहे होते हैं स्टार्टिंग में कि YouTube उसे पुश भी नहीं करता है। उस पे ना इंप्रेशन आते हैं ना कोई व्यूज आते हैं। धीरे-धीरे जब हम बेकार वीडियोस बनाते बनाते थोड़ी अच्छी बनाने लगते हैं। लोग उसे देखने लगते हैं।

01:22

Speaker A

उस पे इंगेज करते हैं, लाइक करते हैं, शेयर करते हैं। तब जाके YouTube और लोगों तक वो वीडियो पहुंचाता है। स्टार्टिंग में कोई रिकमेंडेशन में नहीं जाती वीडियो। तो अगर तुम सोच रहे हो कि यार कोई मेरी वीडियो देख लेगा, क्या बोलेगा? मजाक

01:32

Speaker A

बनाएगा। वो वीडियो कहीं जाएगी ही नहीं। YouTube पुश ही नहीं करता है। वीडियो को रिकमेंडेशन में जाने में टाइम लगता ही है। यह बड़ा नॉर्मल है। स्टार्ट ऐसे ही होता है। और स्टार्टिंग में एज अ बिगिनर तुम्हारे लिए नीस सेलेक्ट करना बहुत

01:41

Speaker A

ज्यादा जरूरी नहीं है। YouTube पे तुमने काफी सारी वीडियोस देखी होंगी ना कि जो बोल रहे होंगे कि नी सेलेक्ट करो। एक ही टॉपिक पे वीडियो बनाओ। पहले सोचो कि इसके बारे में तुम वीडियोस बनाओगे तभी वीडियोस बनाओ। ऐसा नहीं है यार। जब मैंने अपना

01:52

Speaker A

पहले चैनल स्टार्ट किया था। उस पे भी मैं सारे सब्जेक्ट की वीडियोस डालता था। फिर जब 10 20 30 वीडियोस मैंने डाली तब मुझे पता चला कि अब ये वाली वीडियोस अच्छी चल रही है तो इस पे बनाना चाहिए। इस चैनल पे

02:00

Speaker A

भी मैंने डिफरेंट टॉपिक्स पे वीडियोस बना रखी है। मैंने सेल्फ इंप्रूवमेंट वाली वीडियो बना रखी है। उसके बाद मैंने अपनी फ्रीलांसिंग की जर्नी शेयर कर रखी है। फिर मैं अपनी YouTube की जर्नी शेयर करने लगा। तो उस पे लोगों का काफी ज्यादा इंटरेस्ट

02:10

Speaker A

आया कि हमें और बताओ तुमने ये कैसे किया वो कैसे किया। फिर मैं वो बताने लग गया कि मैंने कैसे किया। तो जो भी मुझे आता था फिर मैं वो सिखाने लग गया। लोगों को वो काफी पसंद आया। तो फिर मैंने उस पे ही

02:18

Speaker A

तीन-चार वीडियोस बना ली। ये वीडियो भी YouTube के रिगार्डिंग है। जो भी मेरा एक्सपीरियंस था पिछले 5 साल का वो मैं यहां पे शेयर कर रहा हूं। तो तुम भी स्टार्टिंग में ही बहुत ज्यादा टेंशन मत लो कि मुझे एक टॉपिक डिसाइड करना है, नीश

02:27

Speaker A

डिसाइड करनी है। फिर ही मैं उस पे वीडियोस बनाऊंगा या बनाऊंगी और फिर मेरा चैनल ग्रो होगा। ऐसा नहीं है। तुम अपने इंटरेस्ट के अकॉर्डिंग डिफरेंट चीजों पे वीडियोस बना सकते हो। इवेंचुअली तुम्हें पता लग जाएगा कि हां ये एक टॉपिक है जिस पे मैं और

02:38

Speaker A

वीडियोस बनाना चाहूंगा और लोगों को भी यह पसंद आ रहा है। पॉइंट नंबर थ्री इज़ इन्वेस्ट इन योरसेल्फ। दुनिया के टॉप 10 रिचेस्ट पर्सन में से एक वारेन बफेट भी इस बात को कहते हैं कि जो तुम सबसे बेस्ट

02:46

Speaker A

इन्वेस्टमेंट कर सकते हो वो है खुद पे इन्वेस्ट करना। क्योंकि वो इन्वेस्टमेंट तुम्हें सबसे ज्यादा रिटर्न लाके देगी। और इस बात को मैं भी काफी सीरियसली फॉलो करता हूं। 2023 में मैंने एक 30,000 का कंटेंट क्रिएशन का कोर्स ज्वाइन किया था। उसके

02:58

Speaker A

बाद मैंने एक एडिटिंग का कोर्स ज्वाइन किया। वह तो अभी तक की मेरी सबसे बेस्ट इन्वेस्टमेंट रही क्योंकि वहां पे मैं इतने अच्छे एडिटर से क्रिएटर से मिला। उसके बाद वहीं पे जो मुझे एडिटर मिला था उसने मेरी टीम जॉइन करी। तो वो कोर्स तो

03:08

Speaker A

अभी तक का बेस्ट रहा मेरा और उसके बाद अभी भी मैं एक 25,000 के बिनेस बिल्डिंग वाले कोर्स में हूं। बट हां, यह बात भी है कि मेरी तो YouTube से इनकम होती है। तुम्हें जो पैसा आता है उसे खुद पे इन्वेस्ट करता

03:17

Speaker A

हूं और बाकी जगह इन्वेस्ट करता हूं। तुम्हें एज अ बिगिनर मैं बहुत ज़्यादा कोर्सेस में इन्वेस्ट करने के लिए तो रिकमेंड नहीं करूंगा कि महंगे कोर्स ले लो क्योंकि ऐसा नहीं कि महंगा कोर्स है तो ही अच्छा होगा। सस्ते कोर्स भी अच्छे होते

03:26

Speaker A

हैं। इनिशियली एज अ बिगिनर तुम्हारे पास ज्यादा अमाउंट होगा भी नहीं खर्च करने के लिए कोर्सेस पे। तो कोई ऐसा कोर्स ढूंढना जिसमें सारी चीजें कवर हो रही हो। फॉर एग्जांपल अगर कंटेंट क्रिएशन का कोर्स तुम ले रहे हो तो उसमें नीश सेलेक्ट करना,

03:37

Speaker A

फिर वीडियो के आइडियाज सेलेक्ट करना। उनके बारे में फिर स्क्रिप्ट कैसे लिखनी है, उसे शूट कैसे करना है, एडिट कैसे करना है, अपलोड कैसे करना है, देन मोनेटाइजेशन के भी बहुत सारे तरीके होते हैं। तो एक ऐसा कोर्स ढूंढना जिसमें सारी चीजें कवर हो और

03:47

Speaker A

सारी चीजें तुम्हें सिखा दें। जैसे ब्राइट शो जो टेक बर्नर की कंपनी है वो लोग अभी पीडब्ल्यू स्किल्स के साथ कोलैबोरेट करके अपना कंटेंट क्रिएशन का कोर्स निकाल रहे हैं। तो उसमें नी सिलेक्शन, आईडिया सिलेक्शन देन स्क्रिप्टिंग, शूटिंग,

03:57

Speaker A

एडिटिंग और फिर मोनेटाइजेशन के बेसिक्स ये सारी चीजें कवर्ड हैं। और जो लोग सिखा रहे हैं जिनसे तुम क्वेश्चन आंसर पूछोगे और इंटरेक्ट करोगे वो भी ऑलरेडी कंटेंट क्रिएशन के गेम में बहुत सालों से हैं। जैसे टेक बर्नर तो ऑलमोस्ट अ डेकेड से भी

04:07

Speaker A

ज्यादा हो गया होगा वीडियोस बनाते हुए उसे। उसके टीम मेंबर्स हैं जो उसके साथ काफी सालों से काम कर रहे हैं और सिखाते भी हैं वो कंटेंट क्रिएशन। तो इन लोगों को आता है। और ये जिस कोर्स की मैं बात कर

04:16

Speaker A

रहा था पीडब्ल्यू स्किल्स और ब्राइट शो वाले की। इसका लिंक मैं दे दूंगा डिस्क्रिप्शन में। अगर इंटरेस्टेड होगे तो और डिटेल्स देख लेना और फिर जॉइन भी कर सकते हो वहीं से तुम। नेक्स्ट पॉइंट नंबर फोर इज़ ट्रीट YouTube एज अ बिज़नेस। 2020

04:25

Speaker A

से लेके 2024 तक मतलब पूरे 4 साल तक मैं सिर्फ YouTube को एज अ YouTube ही लेता था। मतलब मैं वीडियोस बनाता था। उस पे एड्स चलती थी। वहां से पैसा आता था। बाद में स्पॉनसरशिप भी आने लगी थी तो थोड़ा

04:36

Speaker A

पैसा वहां से आ जाता था। बट जब मैं बड़े यूट्यूबर्स की वीडियो देखता था जो मुझे ये पॉइंट बता रहे होते थे कि ट्रीट YouTube एज अ बिज़नेस। तो मेरे वो दिमाग से ऊपर से जाता था कि यार मैं तो इतना छोटा चैनल रन

04:44

Speaker A

करता हूं। मैं YouTube को एज अ बिज़नेस कैसे लूं? मैं क्या ही बिज़नेस बिल्ड करूं?

04:47

Speaker A

मैं क्या ही चीज़ सेल कर सकता हूं। क्योंकि जो लोग कोर्सेस वगैरह सेल कर रहे थे, वह काफी बड़े चैनल्स थे, उनके मिलियंस ऑफ सब्सक्राइबर थे। मिलियन नहीं भी थे, तो मतलब 500 के अराउंड ऐसे कुछ थे उस टाइम

04:55

Speaker A

पे। मतलब 2022 2023 के अराउंड। ठीक है? बट उसके बाद वेरी रिसेंटली मुझे एक चैनल मिला चैट टैग नाम से। वो बंदा ई-बुक सेल कर रहा था लुक्स इंप्रूव करने की। मतलब कैसे तुम अपनी शक्ल सुधार सकते हो, बाल अच्छे कर

05:05

Speaker A

सकते हो। इसकी वो ई-बुक सेल कर रहा था ₹1,000 की। ₹1 लाख कुछ ऐसे सब्सक्राइबर्स होंगे उसके। तो मैंने सोचा यार अगर यह कर सकता है तो मैं तो इससे बहुत बढ़िया ई-बुक बना सकता हूं यार। मतलब मेरे तो एजुकेशनल

05:16

Speaker A

चैनल है वहां पे तो मैं बहुत क्रेजी कंटेंट डाल सकता हूं एक ई-बुक के अंदर। तो मैंने भी एक ई-बुक बनाई और फिर उसे मैंने ₹100 में सेल किया। मुझे सच बताऊं बहुत ज्यादा उम्मीद थी नहीं क्योंकि मेरा चैनल

05:24

Speaker A

बहुत छोटा था। मेरे 1 लाख सब्सक्राइबर भी अभी इसी साल हुए हैं 2025 में। तो मेरा तो बहुत छोटा चैनल था। मुझे लगा नहीं था इतनी सेल्स आएंगी। बट मेरी ₹100 के अराउंड सेल्स आई। ₹100 नहीं ₹100 \* 100 1.8 लैक्स

05:36

Speaker A

1800 वो सेल हुई। ई-बुक सेल हुई। 1.8 लैक्स की सेल आई। सिर्फ वो ₹100 की ई-बुक बनाने से। उसके बाद मुझे रियलाइज हुआ कि इसका मतलब क्या था? ट्रीट YouTube एज अ बिज़नेस वाले पॉइंट का। जब मैं बाकी यूट्यूबर्स

05:47

Speaker A

की टिप्स देखता था ना फॉरेन वाले की तो वो बताते थे कि ट्रीट YouTube एज अ बिज़नेस। इसके बाद मुझे पता लगा इसका मतलब क्या होता है। हालांकि तुम सोच रहे हो कि तुम्हारा चैनल बहुत छोटा है। मैं क्या ही

05:55

Speaker A

सेल करूंगा अपने चैनल पर जैसे मैं सोचा जैसे मैं सोचता था। ठीक है? तो मैं बताता हूं मैंने इस चैनल पे क्या किया। ये चैनल तो अभी भी बहुत छोटा है। इस पे 10,000 कुछ सब्सक्राइबर्स हैं। ठीक है? इस पे मैंने

06:03

Speaker A

वेरी रिसेंटली क्योंकि मेरे दिमाग में कुछ भी नहीं था यार। मैं कोर्स बना के थोड़ी बेचूंगा। YouTube कैसे करते हैं? वो तो

06:13

Speaker A

वन ऑन वन। तो उसका मैं कुछ प्राइस चार्ज करता था और अभी तक ऑलमोस्ट 45 कुछ कॉल्स हो गई हैं। ठीक है? और 25,000 के अराउंड का रेवेन्यू है उसमें। तुम्हारा भी अगर छोटा चैनल है, तुम्हारी अगर किसी चीज में

06:22

Speaker A

एक्सपर्टीज है, तुम कुछ गाइड कर सकते हो। तो तुम भी अपनी कोचिंग कॉल सेल कर सकते हो। इनिशियली प्राइस कम रखना। धीरे-धीरे टेस्ट करना कि कोई तुमसे गाइडेंस लेना भी चाह रहा है या नहीं। वरना YouTube को तुम

06:32

Speaker A

एज अ हॉबी भी कर सकते हो। तो उसमें कोई इशू नहीं है। स्पॉनसरशिप और ऐड से भी अच्छा पैसा आता है। बट अगर मैं अभी टाइम मशीन में जाके 2020 में अपने वाले पुराने वर्जन को गाइड कर पाता तो मैं उसे ये

06:41

Speaker A

पॉइंट जरूर बताता कि भाई YouTube को एज अ बिज़नेस ट्रीट कर। बहुत ज्यादा अपॉर्चुनिटीज है यहां पे। बाकी अभी जिस कोर्स की मैं बात कर रहा था ना ब्रड्स और पीडब्ल्यू स्किल्स वाली उसमें भी यह मोनेटाइजेशन वाला पार्ट कवर अप है कि भाई

06:50

Speaker A

एडसेंस के अलावा एफिलिएट और स्पॉनसर वाला पार्ट कैसे कवर अप करना होता है वहां से कैसे अर्निंग मैक्सिमाइज करनी होती है तो उसमें भी वो ये सारी चीजें स्टेप बाय स्टेप डिटेल में समझा रहे हैं। पॉइंट नंबर फाइव आर एफ मॉडल। वेरी रिसेंटली जब मैं

07:02

Speaker A

कंटेंट क्रिएशन के बारे में और ज्यादा डीप में रिसर्च करने लगा तो मुझे आरएफ मॉडल के बारे में पता लगा कि भाई रिसर्च, एक्शन और फीडबैक। इससे पहले मैं क्या करता था? पहले वो बताता हूं। मैं ना बहुत मेहनत लगा के

07:11

Speaker A

वीडियोस बनाता था। पूरी एक हफ्ते मुझे एक वीडियो बनाने में लगता था। उसके बाद अपलोड करते टाइम मैं उसका टाइटल और थंबनेल डाल देता था। मुश्किल से एक घंटा लगता होगा मुझे थंबनेल टाइटल बनाने में और मैं ऐसे

07:19

Speaker A

ही अपलोड कर देता था और ऑब्वियसली व्यूज कम आते थे। YouTube पे जब मैं टिप्स देखता था तो वो लोग कहते थे कि पहले थंबनेल और टाइटल ढूंढो। पर मेरे को उसका कोई सेंस ही नहीं लगता था। मुझे लगा यार पहले वीडियो

07:27

Speaker A

बना लेता हूं। उसके बाद मुझे पता लगेगा ना कि थंबनेल और टाइटल क्या लगाना है। बट देन आई रियलाइज्ड कि यार अगर मेरे व्यूज नहीं आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि मैं कुछ ना कुछ गलत जरूर कर रहा हूं। और जो ये लोग

07:35

Speaker A

टिप्स दे रहे हैं इसमें कुछ तो सच्चाई होगी। फिर मैंने फिगर आउट किया कि यार ये इतना अपोजिट काम मैं कैसे करूं कि पहले थंबनेल टाइटल ढूंढूं फिर मैं वीडियो बनाऊं। ये तो बड़ा अजीब लग रहा है। फिर जब

07:43

Speaker A

मैंने धीरे-धीरे करना स्टार्ट किया देन आई रियलाइज़ कि यार यही सही तरीका है। मतलब आर ए एफ ये मॉडल तुम फॉलो करते हो रिसर्च। यानी कि पहले तुम रिसर्च करते हो कि तुम्हारी नीश में कौन से कंटेंट पीसेस हैं

07:53

Speaker A

जो अच्छे से वर्क कर रहे हैं। ठीक है? उसके बाद तुम आईडिया सेलेक्ट कर लिया तुमने कि हां ये वाला आईडिया वर्क कर रहा है। उसके बाद तुम रिसर्च वाले पार्ट को और एक्सटेंड करते हो कि इसका थंबनेल और टाइटल

08:01

Speaker A

क्या था जो वर्क कर गया था। उसके अंदर स्क्रिप्ट का फ्रेमवर्क क्या था जो वर्क कर गया था। उसके बाद जब तुम्हारी रिसर्च पूरी हो जाती है तब तुम एक्शन लेते हो। यानी फिर तुम वीडियो बनाते हो। फिर तुम

08:09

Speaker A

अपनी स्क्रिप्ट लिखते हो। क्योंकि तुम्हें रिसर्च में पूरा क्लियर है कि भाई ये वर्क क्यों कर रही थी ये वाली वीडियोस मेरी नीच में। एक बार तुम्हारी रिसर्च पूरी हो गई। देन तुम एक्शन ले रहे हो। देन तुम वीडियोस

08:17

Speaker A

के लिए स्क्रिप्ट लिख रहे हो, शूट कर रहे हो, एडिट कर रहे हो। उसके बाद जब तुम अपलोड कर रहे हो तुम्हें उस टाइम पे पहले से ही क्लियर होता है कि हां इस वाली वीडियो में ये वाले पर्टिकुलर थंबनेल वर्क

08:24

Speaker A

कर रहे थे जिनका ऐसा कुछ फ्रेमवर्क था तो तब तुम्हारे लिए थंबनेल बनाना इजी होता है। तुम्हें पहले से पता होता है कि हां ये थंबनेल और ये टाइटल रखना है क्योंकि यही वर्क कर रहा है। आर तो मैंने बता दिया

08:32

Speaker A

रिसर्च एक्शन और लास्ट है फीडबैक। अपनी वीडियो पे लास्टली तुम्हें फीडबैक लेना है। फीडबैक हर किसी से नहीं लेना है। मतलब रैंडमली किसी को भी वीडियो दिखा के बोल रहे हो कि बताओ कैसी लगी? वो तो कुछ भी

08:40

Speaker A

बोल के चले जाएगा। है ना? तो तुम्हें किसी अपने मेंटोर को ढूंढना है। किसी ऐसे यूट्यूबर को पकड़ो जिसने ऑलरेडी YouTube पे काम किया है। एक्सपीरियंस है। वो तुम्हें अगर गाइड कर पाए तो बहुत अच्छा रहेगा। अब वो तुम्हें फ्री है तो क्यों ही

08:50

Speaker A

गाइड करेगा? उसके बाद और भी बहुत सारा काम है। तो जैसे मैं भी अपनी कोचिंग कॉल सेल करता हूं तो उसमें भी कुछ प्राइस रहता है। उसमें लोग आते हैं अपना चैनल रिव्यु कराते हैं और जिसको चैनल रिव्यु नहीं कराना वो

08:59

Speaker A

बेसिक्स अपने क्लियर करा के जाता है। कोई बिज़नेस स्ट्रेटजी पूछ के जाता है। तो फीडबैक वाला प्रोसेस वहां पे होता है। तो मेरी तरह और भी लोग होंगे। अगर तुम्हें वहां से बेहतर समझ आ रहा है तो उनसे

09:06

Speaker A

कोचिंग कॉल ले लो। उनका कोई अगर लाइव प्रोग्राम है कोर्स की बात नहीं कर रहा हूं मैं अभी। मैं बात कर रहा हूं अगर लाइव तुम्हें फीडबैक मिल जाए किसी से बात करते-करते किसी YouTube कंटेंट क्रिएटर से तो वह बेस्ट रहता है। वह तुम्हें

09:16

Speaker A

एक्सैक्टली बताएगा कि क्या तुम सही कर रहे हो और क्या तुम गलत कर रहे हो। पॉइंट नंबर सिक्स इज़ परफेक्ट द हुक। तुम्हारी वीडियो के स्टार्टिंग के 30 सेकंड बहुत ज्यादा क्रूशियल होते हैं क्योंकि स्टार्टिंग में ही तुम्हें व्यूअर को कन्विंस कराना होता

09:25

Speaker A

है कि हां मेरी वीडियो देखो। इसको देख के तुम्हारा फायदा होगा। मैं अगर तुम्हें अपनी इंट्रो की बात बताऊं तो मैं अपने इंट्रो में ऑलमोस्ट 50 टू 60% ऑडियंस को 30 सेकंड तक रोक लेता हूं। और ठीक-ठाक मेरे व्यूज आ जाते हैं। मतलब अभी एवरेज

09:35

Speaker A

40,000 व्यूज के अराउंड चल रहा है। स्क्रिप्टिंग के बारे में अगर तुम्हें चाहिए तो कमेंट कर देना। अगर और भी बहुत लोग बोल रहे होंगे कि भाई हां स्क्रिप्टिंग सिखा दो तो एक डेडिकेटेड वीडियो बना दूंगा। हालांकि वो थोड़ी सी

09:44

Speaker A

लंबी होगी तो अगर तुम जेन्युइनली इंटरेस्टेड हो तभी बताना। वो छोटी वीडियो नहीं होगी। उसमें थोड़ा सा दिमाग भी लगेगा तो तुम्हें एक पेन और पेपर लेके बैठना पड़ेगा उसमें क्योंकि उसमें बहुत सारी चीजें सिखाऊंगा तो बता देना। ठीक है? इसके

09:53

Speaker A

अलावा जो मैंने अभी तुम्हें कोर्स बताया था ना ब्राइट्स और पीडब्ल्यू स्किल्स वाला उसमें भी है स्क्रिप्ट वाली क्लासेस कि स्क्रिप्ट में हुक कैसे लिखना है देन मेन वैल्यू एडिशन वाला पार्ट कैसे लिखना है देन कॉल टू एक्शन वाला पार्ट कैसे डिजाइन

10:03

Speaker A

करना है तो वो सारी चीजें वहां पे तुम्हें मेंटोर सिखा रहे हैं तो जैसे-जैसे मैं वीडियो में पॉइंट्स बता रहा हूं ना तो कुछ-कुछ वहां से कनेक्ट हो रहे हैं तो मैं तुम्हें बता रहा हूं कि हां उसमें भी ये

10:10

Speaker A

सारी चीजें इंक्लूडेड है। पॉइंट नंबर सेवन इज़ गिय्स डोंट मैटर। ये चीज तुमने बाकी यूटर्स से भी सुनी होंगी जो बोलते हैं कि भाई कैमरा जरूरी नहीं है। फोन से शुरू कर दो। इसके लिए मैं पहले तुम्हें एक स्टोरी

10:19

Speaker A

सुनाता हूं। ठीक है? मेरी कोचिंग कॉल में एक बंदा आया। उसने मुझे अपना सक्सेस प्लान बताया कि भाई कैसे वह YouTube पे सक्सेसफुल होने वाला है कुछ ही टाइम में। उसने बोला अभी मैं पैसे सेव कर रहा हूं।

10:27

Speaker A

मेरा प्लान है कि मैं 2026 जनवरी में अपनी पहली वीडियो डालूंगा। तब तक मैं कैमरा, लाइट, माइक खरीद रहा हूं और एक एडिटिंग पीसी भी बिल्ड करूंगा और फिर जनवरी फर्स्ट से मेरे पास काफी सारे पॉडकास्ट के गेस्ट

10:38

Speaker A

ऑलरेडी हैं। उनके साथ में पॉडकास्ट अपने चैनल पर अपलोड करूंगा और मेरे उस पे बहुत सारे व्यूज आने लगेंगे और फिर वहां से मेरा चैनल ग्रो करेगा। अब देखो उसे मैं मोटिवेशन तो दे सकता था कि भाई हां तू

10:46

Speaker A

बहुत मेहनत कर तेरा हो जाएगा। तूने बहुत अच्छा प्लान सोचा है। सारे चीजें अगर तू परफेक्टली ल्च करेगा तो ऑब्वियसली तेरा चैनल ग्रो करेगा एंड बहुत बढ़िया प्लान है। बट ऐसा मैंने उसे नहीं बोला क्योंकि मुझे फील हुआ कि नहीं यार मुझे सच बोलना

10:57

Speaker A

चाहिए क्योंकि यार बिना एमवीपी के बिना मार्केट फिर टेस्ट करे अगर तुम ग्रैंड फिनाले में पहुंच जाओगे सीधे कि भाई मैं तो अपना फाइनल प्रोडक्ट ल्च कर रहा हूं। एकदम परफेक्ट एकदम परफेक्ट प्रोडक्ट है मेरा और फिर उसके बाद भी अगर वो नहीं

11:07

Speaker A

चलेगा जिसके बहुत ज्यादा चांसेस हैं कि वो नहीं चलेगा। मैं आगे बताऊंगा क्यों? अगर वो नहीं चला तो फिर तुम्हारा फिर तुम्हारा दिमाग फ्रीज़ हो जाएगा एकदम कि यार ऐसा कैसे हो गया? मैंने तो सब कुछ एकदम परफेक्ट किया था। लाइट, कैमरा, मोबाइल

11:17

Speaker A

फोन, माइक सब कुछ परफेक्ट था। फिर भी मेरा कंटेंट क्यों नहीं वर्क कर रहा? सेम कंटेंट बाकी लोग बना रहे हैं उनका वर्क कर रहा है। द रीज़न इज़ कि तुम्हारा क्रिएटर माइंडसेट ही बिल्ड नहीं हुआ ना। एज अ

11:26

Speaker A

क्रिएटर कैसे सोचना है, कौन सा कंटेंट पीस अपलोड करना है, क्या वर्क करता है मार्केट में? क्या नहीं वर्क करता है। इसको जानने के लिए टाइम लगता है। जब तुम मैदान में उतरोगे, जब तुम लड़ोगे, तब तुम्हें पता

11:36

Speaker A

लगेगा कि भाई कौन सा वार कहां पे करना है, कौन सा एक्शन किस टाइम पे लेना है। जब तुम एक्चुअल फील्ड में उतरोगे, तब तुम्हें पता लगेगा कि यार इधर के रूल्स क्या है? इधर पे ऑपरेट कैसे करते हैं। सिर्फ कैमरा लेने

11:44

Speaker A

से अगर किसी को हम फोटोग्राफर कह देते हैं तो फिर तो वो दुनिया ही अलग होती है ना। तो एक क्रिएटर बनने का ना एक प्रोसेस है। प्रोसेस का कोई सब्सीट्यूट नहीं है। एक शॉर्टकट ये हो सकता है कि तुम किसी की

11:52

Speaker A

गाइडेंस ले लो। बट अगेन उससे जाना तो तुम्हें ही पड़ेगा ना। मतलब इट्स लाइक कि मैं तुम्हें स्विमिंग सिखा दूं। पूरी थ्योरी बता दूं कि ऐसे करना है वैसे करना है। बट तुम्हें पूल पे उतरना पड़ेगा। तुम्हें खुद स्विम करना पड़ेगा। तब जाके

12:02

Speaker A

तुम्हें पता लगेगा कि हां मेरे लिए क्या चीज और अच्छे से वर्क कर रही है। मैं कैसे और अच्छे से कर सकता हूं। है ना? उसी तरीके से यूटबर बनने के लिए पहले तुम्हें YouTube पे वीडियोस डालनी पड़ेगी। मार्केट

12:10

Speaker A

फिट टेस्ट करना पड़ेगा कि कौन से आइडियाज वर्क कर रहे हैं? कौन से नहीं कर रहे हैं। कैसे आइडियाज ढूंढे जाते हैं? कैसे अच्छी वीडियो बनाई जाती है? स्क्रिप्ट राइटिंग कैसे करते हैं? एडिट कैसे करते हैं? ये पूरी प्रोसेस है। सारी चीजें एक ही बार

12:19

Speaker A

में करके एक परफेक्ट प्रोडक्ट ल्च करने की सोचोगे तो बहुत टाइम लग जाएगा। देखो ना वो बंदा कब ल्च करने की सोच रहा था। जनवरी 2026 में। 6 महीने वो क्या करेगा? पता नहीं फंड कलेक्ट करेगा, सेटअप बिल्ड

12:29

Speaker A

करेगा। बट उसका कोई सेंस ही नहीं है ना। तुम एज अ पर्सन तो इंप्रूव कर रहे हो। तुम्हारा माइंडसेट तो डेवलप हो कंटेंट क्रिएशन वाला। वो कब होगा? जब तुम स्टार्टिंग में बेकार वीडियोस बनाओगे। बनाते बनाते तुम इंप्रूव करोगे। तुम

12:38

Speaker A

देखोगे कौन सी वीडियोस वर्क करती हैं, कौन सी नहीं करती हैं। फिर जाके तुम बेकार बनाते बनाते एक टाइम के बाद अच्छी वीडियोस बनाने स्टार्ट करोगे। एक प्रोसेस है। मतलब इसका शॉर्टकट नहीं है। कोई ये ऐसे ही होता

12:46

Speaker A

है। मतलब सब ऐसे ही स्टार्ट करते हैं। सब इसी से होकर गुजरते हैं। स्टार्टिंग में बेकार ही वीडियोस बनती है। फिर चाहे तुम अभी बनाना स्टार्ट कर दो या एक साल बाद बनाओ। कोई ऐसा जादू नहीं हो जाएगा कि एक

12:54

Speaker A

साल बाद तुम एज अ पर्सन ही चेंज हो जाओगे और पहली वीडियो ही बहुत अच्छी बना दोगे तुम अपनी। यह प्रोसेस है। ऐसे ही होके गुजरना पड़ता है सबको। तो इट्स वै नॉर्मल। इसमें कोई बुरा मानने वाली बात नहीं है कि

13:02

Speaker A

यार इतनी वीडियोस बनानी पड़ेगी क्या अच्छी वीडियोस बनाने के लिए? ऐसा ही होता है मतलब। तो यही कुछ चीजें थी जो मैं अपने पुराने वर्जन के साथ शेयर करना चाहता था। आई होप तुम्हें इस वीडियो से वैल्यू मिली

13:11

Speaker A

हो। अगर तुम ब्राइट्स हो और पीडब्ल्यू स्किल्स के कंटेंट क्रिएशन वाले कोर्स में इंटरेस्टेड होगे तो उसका लिंक मैंने डिस्क्रिप्शन में दिया हुआ है। वहां से तुम और डिटेल्स देख सकते हो और इवेंचुअली जॉइ कर सकते हो उसे। बाकी इस वीडियो के

13:20

Speaker A

लिए इतना ही रखते हैं। आई होप तुम्हें वीडियो पसंद आई होगी। अगर ऐसा है तो वीडियो को लाइक कर देना। सब्सक्राइब कर दो इस वाले चैनल को। मैं मिलता हूं तुम्हें नेक्स्ट वाली वीडियो में।

Topics: यूट्यूब शुरूआत यूट्यूब टिप्स मोनेटाइजेशन कंटेंट क्रिएशन यूट्यूब बिजनेस इंवेस्ट इन योरसेल्फ वीडियो एडिटिंग ई-बुक सेलिंग यूट्यूब ग्रोथ हिंदी यूट्यूब


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/7-things-wish-knew-before-youtube/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
